Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में 10 घरेलू सिलेंडर व गैस रिफिलिंग मोटर जब्त

देवली में 10 घरेलू सिलेंडर व गैस रिफिलिंग मोटर जब्त


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा के निर्देश पर बुधवार सुबह देवली में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई की गई। इससे गैस रिफिलिंग की दुकानों के संचालकों में हड़कंप मच गया इस दौरान वाहनों में गैस रिफिलिंग करने के लिए रखे गए गैस सिलेंडर व मोटर जब्त की गई। प्रवर्तन निरीक्षक सूरजभान सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शहर की एजेंसी एरिया में की गई। जहां मुख्य मार्ग पर घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग रिफिलिंग की जा रही थी। इस दौरान 9 खाली सिलेंडर व एक भरा सिलेंडर पाया गया। जिन्हें जब्त किया गया। इसी तरह रिफिलिंग में उपयोगी इलेक्ट्रिक मोटर भी जब्त की है। इससे पहले भी गत चार-पांच दिन पूर्व देवली में कार्रवाई की गई थी। प्रवर्तन निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिसके तहत घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार यह गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d