Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsअभिरुचि शिविर का निरीक्षण किया, कन्या महाविद्यालय का भवन निर्माण 70 फीसदी...

अभिरुचि शिविर का निरीक्षण किया, कन्या महाविद्यालय का भवन निर्माण 70 फीसदी पूरा


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा ने निरीक्षण किया। यहां जिला शिक्षा अधिकारी ने बालकों से कहा कि “अपनी अभिरुचि का विकास कर उस क्षेत्र में भविष्य निर्माण कर सकते हैं।

प्रशिक्षक अनिल गौतम ने बताया कि बैरवा ने शिविरार्थियों के साथ संवाद किया। सीबीईओ रामराय मीना, रिसोर्स पर्सन मोहम्मद नासिर सहित शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न कौशल कक्षाओं का अवलोकन। यहां संघ सचिव द्वारका प्रसाद, ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर प्रियंका जैन, शिशुपाल चौधरी, मीमांसा शर्मा, आशा मेडतवाल, भावना शर्मा, शंकर लाल मीणा भी उपस्थित थे।

कन्या महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

नोडल राजकीय महाविद्यालय देवली द्वारा गठित भवन निर्माण समिति के द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। जिसके प्रभारी सत्यनारायण मीणा, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय देवली थे। महाविद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महाविद्यालय के भवन का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

जुलाई माह के अंत तक महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। इससे नवीन सत्र में महाविद्यालय के नए भवन में कक्षाएं संचालित की जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी के कनिष्ठ अभियंता भीमसिंह गुर्जर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अजय मीणा, डॉ. परशुराम मीणा, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. भवानी शंकर नोगिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d