Jahazpur News 18 जून (आज़ाद नेब) ग्राम देवपुरा के विद्यालय को मर्ज के नाम पर बंद करने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच विमलेश देवी मीणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत रावत खेड़ा के देवपुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 35 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। इस स्कूल में करीब 80 विद्यार्थी थे। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने विद्यालय के मर्ज के नाम पर इसे बंद कर दिया। जबकि आसपास के 4-5 किलोमीटर में कोई विद्यालय नहीं है। वहीं देवपुरा में मतदान केन्द्र पर आसपास के 3-4 गांवों के मतदाता मतदान करने आते है। विद्यालय बंद होने से गांव की अधिकांश छात्राओं ने अपनी पढाई बंद कर दी और उनके अभिभावक भी उनको दूर स्कूल भेजने के लिए सहमत नहीं है। विद्यालय बंद होने से करीब 50-60 छात्राओं को शिक्षा से वंचित रहना पड़ा। वर्तमान में 80 छात्र बाहर स्कूल में अध्ययन के लिए रोजाना 5-6 किलोमीटर का सफर करते है।
ज्ञापन सौपने में वार्डपंच महेंद्र मीणा, अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश, हिम्मत सिंह, विनोद मीणा, करनपाल, आकाश, राजू, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद थे।


