Desk News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 20 जून को सुबह 11 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, टोंक में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
31 अगस्त तक मत्स्याखेट एवं मछलियों का विक्रय प्रतिबंधित
शासन उप सचिव एवं राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण राज्य में आगामी 31 अगस्त तक स्वच्छ जलाशय की मछलियों का विक्रय या वस्तु विनियम के लिए प्रस्थापना या उसे अभिदर्शित करना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। जिला मत्स्य विकास अधिकारी मदन सिंह ने बताया कि टोंक जिले में 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों का विक्रय एवं उनके आखेट पर प्रतिबंध रहेगा।



