Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपार्षद के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पार्षद के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

रविवार को पत्थर से वार कर फोड़ा सिर


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली के पार्षद दुर्गेश नंदन तेली के सिर पर पत्थर से वार कर सिर फोड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी भीमा उर्फ विजय साहू पुत्र हुकुमचंद निवासी देवली है। जिसके विरुद्ध पार्षद दुर्गेश नंदन तेली ने रविवार दोपहर गाली गलौज कर पत्थर से सिर फोड़ने का आरोप लगाया था। यह घटना बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने हुई थी।मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी भीमा को पेश किया। जहां से उसे 10 जुलाई तक जेल भेजने के आदेश हुए है। जानकारी के अनुसार आरोपी भीमा, पीड़ित दुर्गेश नंदन का पड़ोसी है। जिसने पुरानी रंजिशवश दुर्गेश नंदन पर हमला किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d