Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली चिकित्सालय में केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे

देवली चिकित्सालय में केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली में सोमवार को डॉक्टर्स डे पर केक काटकर चिकित्सकों को बधाई दी गई। इस दौरान सभी चिकित्सकों का आमजन की सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

दरअसल डॉक्टर्स डे पर यह अभिनंदन कार्यक्रम यश मोटर्स (जिंदल कार्स) कोटा रोड देवली की ओर से हुआ। देवली चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों के बीच केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया गया। यश मोटर्स के सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि इस दौरान डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. रविराज सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. जगनलाल, डॉ. गोपाल मीना, डॉ. चैतन्य प्रकाश, डॉ. नवरतन एवं महिला चिकित्सक डॉ. सुमन माथुर, डॉ. सुधा मंगल, डॉ. संजू मीना मौजूद थी। जिन्हें डॉक्टर्स डे की बधाई दी गई। इसी तरह यश मोटर्स की ओर से डॉ. राहुल जिंदल, डॉ. आनंद प्रकाश मीणा व लव कुश हॉस्पिटल के चिकित्सकों को बधाई दी गई। इस दौरान यश मोटर्स के कस्टमर एडवाइजर मनीष दीपक मौजूद थे।

गौरतलब है कि डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है, जो अपने सुख-दुख को त्याग कर मरीजों के लिए जीते हैं। वहीं समाज को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d