Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News"एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधारोपण किया

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण किया


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण हुआ।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) एवं डॉ. वंदना यादव (इकाई प्रथम) के निर्देशन में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने पौधारोपण किया। अभियान के तहत सभी स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य महाविद्यालय परिसर में एक-एक पौधा लगाएंगे। वहीं वर्षपर्यंत उसकी देखभाल भी करेंगे। सत्र के अंत में 5 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यहां सह आचार्य डॉ. निमिष, निशा गुप्ता, सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, मीणा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार नैनीवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d