Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत पैनल डिस्कशन हुआ।
यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा, डॉ. वंदना यादव के निर्देशन में हुआ। डिस्कशन के विषय मरुस्थलीकरण, सूखा, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण थे। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना कर रहा है। हमें अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। सहायक आचार्य अनंत चौधरी ने मरुस्थलीकरण के प्रसार संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। सहायक आचार्य सुमन मीणा ने मानव जनित क्रियाकलापों एवं प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की। सहायक आचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने लुटेरी अर्थव्यवस्था के बारे में स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को जानकारी दी।
सहायक आचार्य डॉ. ज्योति गुप्ता व डॉ. प्रियंका जैन ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए। चर्चा में स्वयंसेवक कमलेश साहू, आरुल सिंहल, रुपल द्विवेदी, प्रिया मंगल आदि ने भाग लिया।


