Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवाद विवाद में रखे तर्क, एबीएल किट से पढ़ाया

वाद विवाद में रखे तर्क, एबीएल किट से पढ़ाया


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में अमृत पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत वाद-विवाद कार्यक्रम हुआ।

यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि वाद-विवाद के विषय मरुस्थलीकरण के प्रभाव, सूखे से निपटने की नीतियों, जलवायु परिवर्तन शमन में युवाओं की भूमिका एवं पर्यावरण संरक्षण थे। जिसका उ‌द्देश्य युवाओं में क्रिटिकल थिंकिंग में अभिवृद्धि करना, सार्वजनिक मंच पर बोलने के कौशल को बढ़ाना एवं पर्यावरण से संबंधित मुर्दों पर जागरुकता बढ़ाना है। स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने प्लास्टिक का कम उपयोग करने, वर्षा-जल को संग्रहीत करने, पेड़ों की कटाई को नियंत्रित करने एवं अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाने, नदी-तालाबों को प्रदूषित नही करने व पानी की बचत पर बल दिया।

सह आचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सुमन मीणा, निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल सहित उपस्थित थे।

एबीएल किट की सहायता से शिक्षक करवाया

राऊमा विद्यालय देवडावास की प्राथमिक कक्षाओं में शनिवार को राज्य सरकार से प्राप्त एबीएल किट के सहायता से शिक्षण करवाया गया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि कक्षा निरीक्षण के तहत छात्र छात्राओं को शिक्षिका प्रभात चौधरी ने सहायक सामग्री एबीएल किट के माध्यम से बच्चो को शिक्षण करवाया। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d