Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveदूसरे दिन भी जारी है अधिवक्ताओं की क्रमिक भूख हड़ताल

दूसरे दिन भी जारी है अधिवक्ताओं की क्रमिक भूख हड़ताल

एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने की मांग


Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली की ओर से एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर किए जा रहे न्यायिक कार्य के बहिष्कार व क्रमिक अनशन के तहत 5 वें दिन धरना स्थल पर अधिवक्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। 

इससे पहले भूख हड़ताल पर बैठने वाले अधिवक्ताओं का माला पहनाकर कर स्वागत किया। बुधवार को धरना स्थल पर जितेन्द्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, सागर चौहान, हेमेन्द्र सिंह, चेतन वैष्णव, शिवजीराम डडवाडिया, रूपराज मीणा, राकेश मीणा, नरेंद्र मीणा, पंकज वर्मा, चेतन प्रकाश, लोकेश मीणा, रामधन चौधरी, रामलक्ष्मण गुर्जर, शिव चावरिया, जोरावर सिंह ने क्रमिक अनशन मे भाग लिया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड ने बताया की जब तक मांग पूरी नही की जाती, तब तक न्यायिक कार्य के बहिष्कार के साथ क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं आन्दोलन और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा नेता विजय बैसला ने भी अधिवक्ताओं से भूख हड़ताल तोड़ने एवं उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही थी। लेकिन यह वार्ता विफल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d