Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsएक पौधा राष्ट्र के नाम लगाया, श्रमदान किया

एक पौधा राष्ट्र के नाम लगाया, श्रमदान किया


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप डाकघर पनवाड़ के भूखंड पर सोमवार को डाक कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

उप डाकपाल सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस भूखंड का ग्राम पंचायत सरपंच पूरणमल वर्मा की ओर से पट्टा जारी किया गया था। इसकी चार दीवारी पूर्ण रूप से की गई है। इस दौरान डाक कर्मचारियों ने राष्ट्र के नाम एक पौधा लगाया। वह उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। इसी प्रकार चांदली, निवारिया, पोल्याड़ा, सावंतगढ़ अंबापुरा में भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधे लगाए गए। इस दौरान उप डाक पास सत्यनारायण शर्मा, कर्मचारी आत्माराम, रोहित, कौशल, कजोड़ सिंह, रजनीश, महेंद्र, बाबूलाल समेत लोग थे। उप डाकपाल ने बताया कि यदि भूखंड पर डाक भवन बनाया जाता है तो आमजन व डाक विभाग के ग्राहकों को सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d