Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमंगलवार को बिजली कटौती, दूनी पदयात्रा संघ की बैठक हुई

मंगलवार को बिजली कटौती, दूनी पदयात्रा संघ की बैठक हुई


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के 11 केवी सीआईएसएफ फीडर एवं सिटी फीडर सेकंड पर मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार को एक घंटे बिजली कटौती होगी।

निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती पटेल नगर, जयपुर रोड, सीआईएसएफ क्षेत्र की होगी। यहां सुबह 8:30 से 9:30 तक बिजली बंद रहेगी

वीडियो देखें : यात्री व परिचालक के बीच चले जमकर घुसे

पदयात्रा को लेकर बैठक हुई

दूनी में सांवरिया सेठ सिंगोली श्याम पदयात्रा संघ की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। पदयात्रा को लेकर बुधवार को भगवान गणेश को निमंत्रण दिया जाएगा। पदयात्रा संघ के रमेश मुंडा, महावीर साहू, सत्यनारायण साहू, किशन बलाई, देवलाल मीणा सहित मौजूद थे। पदयात्रा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दूनी कस्बे से सांवरिया सेठ की 32वी सांवरिया सेठ सिंगोली श्याम पदयात्रा 7 अगस्त को दुणजा माता मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी, जो आगामी 14 अगस्त को सिंगोली श्याम मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाएगी। इससे पुर्व बुधवार को गणेशजी को निमंत्रण दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d