Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsभोलेनाथ की शरण में शिव भक्त, सावन का पहला सोमवार

भोलेनाथ की शरण में शिव भक्त, सावन का पहला सोमवार


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र माह श्रावण का पहला सोमवार शिव भक्तों के लिए पूजा अर्चना के लिहाज से महत्वपूर्ण दिन रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

श्रावण मास के पहले सोमवार के चलते सुबह 5:30 बजे से प्रमुख शिव मंदिरों व शिव पंचायत में भक्तों की भीड़ रही। क्षेत्र के बीसलपुर स्थित गौकनेश्वर शिव मंदिर, समीप के बूंदी जिले के पेच की बावड़ी शिव मंदिर, देवली बस स्टैंड के नीलकंठ महादेव मंदिर, शाहपुरा जिले के गाडोली महादेव नीलकंठ मंदिर में शिव भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। लोगों ने व्रत रखा तथा भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र के साथ पंचामृत से अभिषेक किया व शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाया।

श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत, महामृत्युंजय मंत्र, शिव रक्षा स्त्रोत के पाठ किया। शहर सहित आसपास में कन्याओं ने भी भगवान शिव का अभिषेक कर व्रत रखा। शिवालय ओम नमः शिवाय, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। देवली से सटी ज्योति कॉलोनी के वात्सल्य धाम स्थित मंशापूर्ण शिव मंदिर में भी क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसी प्रकार विभिन्न मंदिरों में विराजमान शिव पंचायत पर भी लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d