Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत को नशा मुक्त करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने शपथ ली।
प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा व कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा एवं डॉ. वंदना यादव के निर्देशन में यह शपथ ग्रहण हुआ। प्राचार्य ने सभी को एकजुट होकर ना केवल समुदाय, परिवार, मित्रजन, बल्कि स्वयं को भी नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। यहां सहआचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सुमन मीणा, निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल उपस्थित थे। स्वयंसेवक कमलेश साहू, आरुल सिंहल, खुशी पारेसरा, प्रिया मंगल, अंशु मीणा, प्रिया कंवर आदि ने लिया।



