Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबिग न्यूज : पुलिस व एडिशनल एसपी पर हमला, लहूलुहान हुए

बिग न्यूज : पुलिस व एडिशनल एसपी पर हमला, लहूलुहान हुए

बंद पड़ी माइंस के शुरू होने से हुआ था विवाद, समझाईश के लिए पहुंची थी पुलिस


Desk News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मालपुरा उपखंड क्षेत्र के लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र स्थित सिन्धौलिया गांव में एक बंद पड़ी माइंस के शुरू होने से ग्रामीणों के विरोध करने पर समझाइश करने गई पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

पथराव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा रामकुमार कस्वा सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिन्धोलिया गांव में एक माइंस है, जो कोर्ट के स्टे के कारण बंद पड़ी हुई थी। पुलिस ग्रामीणों के बीच हुए पथराव से सिन्धौलिया में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर मालपुरा सहित डिग्गी, पचेवर, झिराना सहित जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर हमला होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन भी टोंक से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सिन्धौलिया में एक माइंस जिस पर स्टे लगा हुआ था। स्टे हटने के बाद माइंस संचालक ने माइंस का कार्य शुरू किया। माइंस पर कार्य शुरू होने से सिन्धौलिया गांव के ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने के लिए गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पथराव की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी, तहसीलदार राहुल पारीक भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पथराव व लाठियां की मारपीट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुरी तरह लहुलूहान हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d