Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीचन्द्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर में गत 14 जुलाई से चल रहे अष्ठानिका महामण्डल विधान का विश्वशांति महायज्ञ का समापन हुआ। अनुष्ठान में 8 दिन तक सिद्ध भगवन्तों की आराधना व पूजा अर्चना की गई।
विधान के अंतिम दिन मन्दिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व भक्तामर महामण्डल विधान की पूजा-अर्चना की गई। यह पूजा सागर से आए पं स्वप्निल शास्त्री, संगीतकार पुष्पेंद्र जैन द्वारा करवाई गई। इस दौरान चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में श्रीजी की वेदी पर नया चंदवा ओमप्रकाश जैन (टोरडी) परिवार की व 64 चँवर समाज की महिलाओं द्वारा चढ़ाए गए। अष्ठानिका विधान के पुण्यार्जक परिवार नेमीचंद जैन अध्यक्ष नगर पालिका देवली है। कार्यक्रम के बाद भगवान को विधि विधान के साथ पुनः मूल वेदी में विराजमान किया गया।
युवा परिषद प्रवक्ता विकास जैन (टोरडी) ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के नेमीचंद जैन, ओमप्रकाश जैन, सुरेश जैन, नन्दकिशोर, मनीष जैन, सरोज जैन, सुलोचना जैन, मंजू जैन सहित ने विधान अर्चना कर पुण्य कमाया।


