Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationप्राथमिक कक्षाओं के सत्र का विधायक ने किया उद्घाटन

प्राथमिक कक्षाओं के सत्र का विधायक ने किया उद्घाटन


Jahazpur News 22 जुलाई (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल में प्राथमिक कक्षाओं का विधायक गोपीचन्द मीणा ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।

प्रिंसिपल डॉ. भंवर लाल खटीक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सत्र 2024 -25 से ही स्कूल मे प्राईमरी कक्षाओं को चालू करने के आदेश जारी किए थे। इनमें कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा मे 40-40 सीट के लिए 5 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रवेश के लिए फार्म भरवाए गए थे। वरीयता के आधार पर 16 जुलाई को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर प्रवेश दिए गए। विधायक गोपीचंद मीणा ने प्राथमिक कक्षाओ का उद्घाटन कर शिक्षण कार्य की शुरुआत कराई। विधायक ने नन्हे बच्चों को मिठाई खिलाई औऱ मन लगाकर पढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक, एसीबीईओ पुष्कर राज मीणा, वेद प्रकाश खटीक, कमल बांगड़, दुर्गा लाल माली, महेंद्र सोयल, विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य, विद्यालय स्टाफ, भामाशाह एव अभिभावक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d