Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, न्यायिक कार्य बहिष्कार का 9 वां दिन

सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, न्यायिक कार्य बहिष्कार का 9 वां दिन

कार्य बंद होने से लोगों को परेशानी


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में स्थानीय स्तर पर एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से अभिभाषक संघ देवली का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी है।

इससे अब लोगों को परेशानी होने लगी है। वही यहां कामकाज ठप पड़े हैं। सोमवार को अभिभाषक संघ देवली के अधिवक्ता क्रमिक अनशन व न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर है। उन्होंने नारेबाजी कर दोनों कोर्ट देवली में खोले जाने को जायज व जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि 32 साल बाद भी देवली का न्यायालय क्रमोन्नत नहीं हुआ। इसकी वजह से आमजन को टोंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों का समय व धन खर्च हो रहा है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आज केकड़ी में आ रहे मुख्यमंत्री को उनका 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौपेगा।

इसके बाद आमजन के साथ धरना व महापड़ाव किए जाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि दोनों कोर्ट देवली में शुरू किए जाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ देवली के अधिवक्ता पिछले कई दिनों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर है। अधिवक्ता भी इस मांग पर अड़े है कि जब तक उन्हें कोर्ट खोलने का पुख्ता आश्वासन नहीं मिलता। तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d