Deoli News 27 जुलाई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान के तत्वावधान में 28 जुलाई को शहर के जगदीश धाम में आयोजित समारोह में शहर की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा व महामंत्री अशोक दुबे ने बताया कि इस मौके पर पुलिस के उपमहानिरीक्षक शिवराज मीना मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली एसडीओ दुर्गाप्रसाद मीना करेंगे। शहर के उधोगपति नवलकिशोर मंगल, बनवारी गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। सचिव सुमित गौतम ने बताया कि यह सम्मान समारोह दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा। इसमें देवली शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत विभिन्न संकायों में प्रथम दो स्थानों पर अव्वल रही छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। यहां 5 दर्जन से अधिक छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।


