Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजरी माफियाओं ने वन विभाग की जमीनों पर भी बजरी के अवैध भंडारण बना लिए। प्रशासन मौके पर पूरी तैयारी के साथ पहुँचा तो बजरी का वहां कोई मालिक सामने नही आया।
गौरतलब ये है कि वन विभाग की जमीन पर भारी मात्रा में जमा बजरी को देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा ने बताया कि शाहपुरा एसपी राजेश कावंत के निर्देश पर चलाए गए उक्त अभियान के तहत जहाजपुर तहसीलदार, पटवारी, वन विभाग, खनिज विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल ने लुहारी कला गांव के वन क्षेत्र में दबिश दी, इस दौरान वन भूमि पर भारी अवैध बजरी का भंडार मिला। इस दौरान कोई दावेदार सामने नही आया। थाना प्रभारी ने बताया कि ये अवैध बजरी स्टॉक करीब 800 टन का है, जो अब तक का सबसे बड़ा अवैध भंडारण है। बाद प्रशासन ने उक्त बजरी के स्टॉक को वन विभाग को सुपुर्द करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।



