Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविकलांग स्कूटी योजना के तहत 11 जनों को मिली नई स्कूटी

विकलांग स्कूटी योजना के तहत 11 जनों को मिली नई स्कूटी


Jahazpur News 27 जुलाई (आज़ाद नेब) विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत शनिवार को पंचायत समिति हुए आयोजन में 11 विकलांग जनों को विधायक गोपीचंद मीणा ने पेट्रोल चलित तिपहिया स्कूटर वितरित किए।

विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य में मौजूद हज़ारों विकलांग नागरिकों को स्कूटी दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अन्य लोगों की तरह कहीं भी आ जा सकें। इसके अलावा, राज्य सरकार की यह पहल बहुत ही प्रशंसनीय है, जिससे विकलांग नागरिकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर भी होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार जाट ने कहा कि राजस्थान सरकार की विकलांग स्कूटी योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विकलांग सदस्यों को निःशुल्क स्कूटी देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।।इस योजना के अंतर्गत 5 हजार स्कूटी के आवेदनों को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आमंत्रित कर दिया गया है।

राजस्थान राज्य के 15 साल से लेकर 45 साल के नागरिक, जो भी विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान के माध्यम से स्कूटी प्राप्त करना चाहते है, वह सभी नागरिक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके विपरीत राज्य सरकार द्वारा ऐसे नागरिक जो किसी राजकीय मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में पढ़ते है अथवा नौकरी करते है, और 15 से 29 साल तक की आयु के है, उन्हें योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद जो स्कूटियां बचेगी, उनकी संख्या के आधार पर बाकी आवेदकों को विकलांग स्कूटी योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी।

इस दौरान प्रधान कौशल किशोर शर्मा, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नूतन कुमार शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा, छात्रावास अधीक्षक नीलम जैन, मनोज जाट, सोजीराम जाट सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d