Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHomeअन्नपूर्णा रसोई की छत का प्लास्टर गिरा, कर्मचारी बचा

अन्नपूर्णा रसोई की छत का प्लास्टर गिरा, कर्मचारी बचा


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई की छत का गुरुवार सुबह एकाएक प्लास्टर गिर जाने से कर्मचारी सकते में आ गए। हालांकि कर्मचारी इसे बच गया।

जानकारी के अनुसार देवली उप जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई संचालित है। यहां रोजाना की तरह ही सुबह के लिए वहां कार्यरत कर्मचारी रामावतार खाना बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर खड़े लोग भाग कर अंदर गए तो यहां छत से प्लास्टर टूट टूटकर गिर रहा रहा था। इस दौरान धीरे-धीरे प्लास्टर का काफी हिस्सा टूट करके नीचे गिर गया। इस दौरान रामावतार भी वहीं सब्जी बना रहे थे, जो बाल बाल बच गए। यदि कर्मचारी के सिर पर यह प्लास्टर गिरता तो उन्हें गंभीर चोट आ सकती थी। इसके बाद भी लगातार प्लास्टर धीरे-धीरे कर गिरता रहा है। प्लास्टर गिरने से रसोई की छत के आरसीसी के सरिके दिखने लगे हैं। जानकारी के अनुसार देवली अस्पताल के नर्सिंग ड्यूटी रूम, कॉटेज वार्ड समेत छतों का भी प्लास्टर गिरता रहता है। जिससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d