Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsलहरिया पहनकर इठलाई महिलाएं, सावन महोत्सव

लहरिया पहनकर इठलाई महिलाएं, सावन महोत्सव

  • चमन व सोनम जैन “सावन सुंदरी” चुनी गई

  • करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने लिया भाग


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिगंबर जैन महिला महासमिति के तत्वाधान में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवक्ता मोना बिलाला ने बताया कि विनीता बडजात्या कि अध्यक्षता में समिति द्वारा महोत्सव का आयोजन हुआ।

इस दौरान द्वीप प्रज्वलन मंजू जैन, विमला जैन, लता गंगवाल ने किया। वही निशा सेठी, विमला जैन द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया। इस मौके पर आकर्षण का केंद्र सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। जिसमें सीनियर वर्ग में चमन जैन और जूनियर वर्ग में सोनम जैन को सावन सुंदरी चुना गया। दोनों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में निर्णायक उषा जिंदल, विमला कोठारी और मोना बिलाला ने किया। वहीं सीनियर वर्ग में मनाली गुप्ता, भावना अजमेरा, पूजा बडजात्या द्वारा किया गया। मंत्री प्रीति अजमेरा ने बताया कि सेल्फी क्वीन का पुरस्कार अर्चना जैन को मिला। लकी ड्रॉ की विजेता खुशबू जैन रही। कार्यक्रम में सभी रनर अप को एक पौधा मां के नाम भेंटकर सभी महिलाओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजना जैन, मोना पाटनी ने किया। कार्यक्रम में आयोजक कीर्ति फैशन की ओर से सावन सुंदरी को लहरिया भेंट किया गया।

यहां निर्मला,अंशु, कल्पना मनीषा, रेखा, योजना, माया अजमेरा, राजकुमारी, अपरा, सहित लगभग डेढ़ सौ महिलाएं मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d