“टेस्ट राइड व बुकिंग चालू”
(बिज़नस न्यूज़)
Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश की जानी-मानी टू व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स ने युवाओं की पसंद के अनुरूप प्रीमियम सेगमेंट 225 सीसी में टीवीएस रोनिन बाइक लॉन्च की है।टीवीएस के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स के संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि टीवीएस रोनिन 225 सीसी, 4 वॉल्व व 20.4 पीएस पावर & 20 एनएम टार्क के साथ पेश की गई है।
इस बाइक का माइलेज 40 किलोमीटर प्रति लीटर स्टैंडर्ड कंडीशन में है और टीवीएस रोनिन की रविवार को देवली शोरूम पर लांचिंग की गई है। उक्त बाइक में युवाओं के अनुरूप कई खूबियां दी गई है। इनमें एलईडी हेडलाइट व फर्स्ट क्लास पिक्चर्स दिए हुए हैं। बाइक में सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लुक, यूएसबी मोबाइल चार्जर, स्मार्ट एक्स कनेक्ट के साथ बदलते हुए मौसम बारिश और अर्बन में एबीएस ब्रेक सिस्टम की सुविधा दी गई है। जिससे बाइक चलाने में सेफ्टी, सुरक्षित बेहद आरामदायक है। जिसकी देवली में शुरुआती मॉडल की कीमत एक्स शोरूम एक लाख 49 हजार 200 रुपए है, जो ऑन रोड एक लाख 83 हजार 500 रुपए की होगी।
उन्होंने बताया कि बाइक पर आकर्षण कम ब्याज व कम मार्जिन मनी पर फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। टीवीएस रॉनिन एक प्रीमियम सेगमेंट बाइक के तौर पर ऑफर की जाती है।


