Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबिना सुरक्षा के नौकायन, नियम हो रहे दरकिनार

बिना सुरक्षा के नौकायन, नियम हो रहे दरकिनार

त्रिवेणी भी उछली, प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध क्षेत्र के डाउनस्ट्रीम में इन दोनों नौकायन बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि मानसून सत्र में लोग हर वर्ष बीसलपुर पहुंचते हैं।लेकिन यहां नियमों को दरकिनार कर नौकायन किया जा रहा है, जो जानलेवा होने के साथ हादसे का सबब है।

लोगों ने बताया कि बीसलपुर बांध की डाउनस्ट्रीम में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ है। लोग आसपास के अलावा दूर दराज से यहां पहुंच रहे हैं। वही सावन मास होने की वजह से भगवान शिव के दर्शनों के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। वही खुशमिजाज मौसम होने के चलते लोग यहां नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन नाविक क्षमता से अधिक पर्यटक नाव में बिठा रहे हैं। वही बिना लाइफ जैकेट के नावों में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। यदि किसी प्रकार का हादसा हुआ तो आखिर कौन जिम्मेदार होगा। जानकारी के अनुसार यह नाविक मनमर्जी से पर्यटकों को अपनी नाव में बिठा रहे। जबकि नियम अनुसार बीसलपुर में संचालित हस्थचलित नाव में 7 से 10 लोगों के बिठाने की अनुमति है। लेकिन इन नावों में 15 से लेकर 18 पर्यटक बिठाए जा रहे हैं, वह भी बिना लाइफ जैकेट के, जो की बेहद जोखिमपूर्ण है।

जानकारी के अनुसार इन नाविकों ने पिछले सोमवार को लाइसेंस एवं फिटनेस की कार्रवाई तो पूरी कर ली है। लेकिन वह नियमों को दरकिनार कर नौका संचालन कर रहे हैं। जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। बता दे की बीसलपुर बांध का जलस्तर रविवार शाम 5 बजे तक आरएल 312.17 मीटर पहुंच गया। जबकि त्रिवेणी में इजाफा हुआ है। त्रिवेणी ढाई मीटर से बढ़कर 2.90 मीटर हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d