Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबाजारो में राखी की खरीददारी शुरू, 19 अगस्त को है रक्षाबंधन

बाजारो में राखी की खरीददारी शुरू, 19 अगस्त को है रक्षाबंधन


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर देवली शहर में राखी की खरीददारी अब दिनों दिन बढ़ने लगी है। रविवार को भी छुट्टी होने के चलते महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं ने राखी की खरीददारी की।

गौरतलब है कि इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। रक्षाबंधन त्यौहार महज एक सप्ताह बाद मनाया जाएगा। इसे लेकर बहने राखी की खरीददारी के लिए बाजारों में निकलने लगी है। देवली में गांधी पार्क के पास स्थित मामा राखी स्टोर पर रविवार को राखी के ग्राहक की देखी गई। स्टोर संचालक रोहित जैन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पेयर राखी, लुमा राखी, चूड़ा राखी, बच्चों की टेड्डी राखी, चाइनीज राखी व तरह-तरह की फैंसी राखियों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा छोटे बच्चों एवं बड़ों के अनुरूप ब्रेसलेट राखी भी कई डिजाइनों में बाजार में आई है। विभिन्न कलात्मक डिजाइनों से बनी राखी बहनों को लुभा रही है, जो आगामी 19 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों के कलाइयों पर बांधी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d