Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने सोमवार सुबह फिर टोंक समेत कई जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
लिहाजा लोगों को सावचेत रहने की जरूरत है। विभाग की चेतावनी के अनुसार कुछ घण्टों में टोंक, जयपुर जिले, जयपुर शहर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करोली जिलों में कही-कही मध्यम या भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अंडरपास, नदी- नालों में जलभराव व तेज जलप्रवाह के हालत बन सकते है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार लोगो को सतर्क रहने को कहा गया है। इधर, देवली शहर में सोमवार सुबह से पिछले दिनों की तरह बादल छाए हुए हैं। वही मौसम में नमी बनी है। लेकिन बारिश नहीं हुई है।



