Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला कलक्टर ने जारी किए स्कूलों में छुट्टी के आदेश

जिला कलक्टर ने जारी किए स्कूलों में छुट्टी के आदेश


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग की जिले में तेज बारिश व बाढ़ के संभावित हालात के मद्देनजर सोमवार को टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में बताया कि 12 अगस्त को जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर ने यह अवकाश विद्यार्थियों के लिए घोषित किया है। जबकि स्टाफ कार्य करेगा। उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि यह अवकाश देरी से आया। इस वजह से मौजूदा समय में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल संचालित है। लिहाजा स्कूल प्रबंधन को अब छुट्टी करनी होगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने सोमवार को टोंक समेत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन देखा जाए तो प्रशासन की ओर से जब भी अवकाश घोषित किया गया, तब बारिश कम हुई या फिर नहीं हुई। लेकिन फिर भी प्रशासन को विद्यार्थियों की सुरक्षा के तौर पर अवकाश करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d