Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 9 बजे का मतदान आया सामने

देवली में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 9 बजे का मतदान आया सामने

केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह भी


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के 35 वार्डों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक शहर में 16.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह नजर आया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। डीएसपी मदन ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। निशक्त और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। व्हीलचेयर सहित अन्य सुविधाओं के माध्यम से उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशी भी अंतिम क्षण तक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए रिझाने में जुटे नजर आए। प्रत्याशी हाथ जोड़कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते दिखाई दिए। देवली के गणेश रोड, कीर मोहल्ला, देवली गांव और वाल्मीकि बस्ती सहित शहर के कई इलाकों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया। गांधी पार्क मतदान केंद्र पर वार्ड 20 के तीनों प्रत्याशी एक साथ नजर आए। वहीं दूनी नगर पालिका में भी मतदान प्रक्रिया जारी है।

देवली नगर पालिका क्षेत्र में कुल 23,811 मतदाता हैं, जिनमें 11,999 पुरुष, 11,811 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। सुबह 9 बजे तक 16.51 प्रतिशत मतदान होने से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। सर्वाधिक मतदान सुबह 9 बजे तक वार्ड नंबर 7 में 214 वोट हुए हैं। यहां कुल मतदाता 1010 है। जबकि वार्ड नं 3 में 210 में व वार्ड 27 में 202 वोट डाले गए। जबकि टोटल वोट 3931 डाले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here