डीएसपी के नेतृत्व में निकला मार्च, भयमुक्त होकर मतदान का दिया संदेश
Deoli News 8 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बुधवार को होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार रात शहर में फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी मुस्तैदी का संदेश दिया।
पुलिस न्यूज़ : मतदान के दौरान पुलिस रहेगी सतर्क, ड्यूटी नियुक्त

देवली डीएसपी मदन ढाका के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना तथा मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने का संदेश देना रहा। पुलिस बल की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन को भी भरोसा मिला। इस दौरान देवली थाना प्रभारी प्रीति सहित थाने का जाप्ता और अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
इलेक्शन न्यूज : मतदान दल के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही है।


