Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आंवा पहुंचे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आंवा पहुंचे


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नव मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को क्षेत्र के आंवा गांव पहुंचें। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राठौड़, पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के घर भी आए। यहां प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की बातचीत हुई। इस मौके पर देवली नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी, ओबीसी मोर्चा के जिला उदयलाल गुर्जर, भाजपा नेता नरेश बंसल, शिवजीलाल चौधरी आदि मौजूद थे। इसी तरह पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भी कार्यकर्त्ताओं के साथ राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्राइम ब्रांच जयपुर में कार्यरत आईजी जय नारायण शेर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d