Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा व फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति प्रधान गणेश राम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को सौंपा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायण सरसडी ने बताया कि अतिवृष्टि की वजह से देवली उपखंड के हिसामपुर, बीसलपुर, बीजवाड़, नासिरदा, थांवला, मालेड़ा, गांवड़ी, कासीर, निवारिया समेत दर्जनों गांव में फसले खराब हो गई है। वहीं कई किसानों के कच्चे मकान भी ढह गए हैं। ज्ञापन में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की शीघ्र गश्त गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने व बैंक द्वारा केसीसी लेने पर फसल बीमा की किस्त कटौती करने पर दिए जाने वाला क्लेम दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने में राजेश मीणा, रामराज, कजोड़मल चौधरी, सायर गुर्जर आदि शामिल थे।



