Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित राजीव गाँधी को उनके 80 वे जन्म दिवस पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उनके द्वारा देश की एकता व अखंडता, देश के समग्र विकास, उत्थान, सूचना प्रौद्योगिकी में किए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं जन्म दिवस को सदभावना के रूप में मनाया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में मानसुन वर्षा से किसानों की फ़सलो को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। यहां विनोद पुजारी, एसएन बुलिया, डॉ. आरजी मीना, माया सुवालका, सत्यनारायण सरसडी समेत थे।



