Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार को महिलाओं ने लोक पर्व बछ बारस (वत्स द्वादशी) का पर्व मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पुत्र के मंगल जीवन की कामना की।
वहीं पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने गाय व बछड़े को हरा चारा व अनाज खिलाते हुए संतान की सलामती की कामना की। गौरतलब है कि बछ बारस पर गाय के दूध व इससे बनने वाली खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता है। वहीं गेहूं के आटे के बजाय बाजरे की रोटी व अंकुरित दलहन का प्रयोग भोजन के रूप में किया। बछ बारस के मौके पर रसोई घरों में महिलाएं चाकू का उपयोग नहीं करती है। इसे शास्त्रोक्त विरुद्ध माना जाता है। वही देवली के बस स्टैंड परिसर के समीप स्थित सार्वजनिक गौशाला पर सैकड़ो महिलाओं ने वत्स द्वादशी पर पूजा अर्चना की।




