Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअस्पताल परिसर में प्रीमेच्योर नवजात शिशु मृत मिला

अस्पताल परिसर में प्रीमेच्योर नवजात शिशु मृत मिला


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार सुबह डॉक्टर्स क्वार्टर के समीप शुक्रवार सुबह प्रीमेच्योर नवजात शिशु का शव मिला है। इसकी सूचना से अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय हो गया।

हनुमान नगर थाना पुलिस के एएसआई दुर्गालाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे थाने पर देवली अस्पताल में नवजात शिशु के मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देवली अस्पताल में पीछे की तरफ स्थित डॉक्टर क्वार्टर के पास खुले में एक प्रीमेच्योर नवजात शिशु का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जांच में सामने आया है यह शव बच्चे का और इसकी उम्र करीब 5 से 6 महीने है। शव का मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मेडिकल बोर्ड में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा मंगल और डॉ. नवरत्न बैरवा थे, जिन्होंने पोस्टमार्टम किया है। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. नवरत्न ने बताया कि इस भ्रूण की 31 से 33 सप्ताह के बीच का है और नाल सहित था। यह मेल भ्रूण है।

जिसका पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। हनुमान नगर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले जाएंगे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा मंगल ने बताया कि शव करीब 24 घंटे पुराना है और इसके डीएनए के सैंपल भी भेजे गए है। जानकारी के अनुसार नवजात पूर्ण गर्भावस्था से पहले का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d