Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveलावारिस मिला मोबाइल मालिक को लौटाया

लावारिस मिला मोबाइल मालिक को लौटाया


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गत दो दिन पूर्व लावारिस अवस्था में मिले एंड्राइड मोबाइल को उसके मालिक को वापस लौटा दिया गया है।

दरअसल मोबाइल यहां टी स्टॉल दुकान चलाने वाले पारस साहू मोंटी को मिला। लेकिन इसके मालिक का पता नहीं लगा। बाद में उक्त फोन पर एक युवक का कॉल आया। जिसने यह मोबाइल स्वयं का होना बताया। मीडियाकर्मी बृजेश भारद्वाज ने मोबाइल का बिल देखकर, मोबाइल का स्क्रीन लॉक खुलवाकर, आईएमइआई नंबर मिलान कर वेरीफाई होने के बाद उसके असल मलिक को यह फोन लौटा दिया है। यह मोबाइल राजेश कुमार मीणा निवासी मुगलान तहसील दूनी का था, जो जो गत दो दिन पूर्व बुधवार रात 2 बजे अजमेर गया था। इस बीच उसका मोबाइल यहां बस स्टैंड परिसर में छूट गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d