Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जांच शिविर आज

नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जांच शिविर आज


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी समाज देवली, जीवन रेखा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर समेत देवली के निजी चिकित्सालययों के तत्वाधान में एक सितंबर को देवली नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।

माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि यह शिविर शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल स्कूल के पीछे माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा। इसमें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगेगा। वहीं 2 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मोतियाबिंद, काला पानी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसी प्रकार एक सितंबर को ही सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उक्त हेल्थ कैंप में जीवन रेखा हॉस्पिटल के न्यूरोफिजिशियन डॉ. आशीष गुप्ता, यूरोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गोयल व ऑर्थोपेडिक्स (घूटना, कुल्हा, जांघ) जोड़ प्रत्यारोपण स्पेशलिस्ट डॉ. विजय पिलानिया रोगियों की जांच का नि:शुल्क परामर्श देंगे। इसी तरह डॉ. शिवशंकर लाठी नेत्र रोग विशेषज्ञ रोगियों की निःशुल्क जांच कर ऑपरेशन करेंगे।

वहीं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव व्यास भी नि:शुल्क परामर्श देंगे। रोगियों के रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर ही होंगे। आंखों के ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड की कॉपी साथ लाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d