लोक सेवक को चोट पहुंचाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान करने, सार्वजनिक जगह पर जमावड़ा करने सहित धाराओं में मामला पंजीकृत किया
Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना प्रभारी की ओर से सड़क दुर्घटना में घायल हुए दंपति के मामले में बेवजह हुगदड़ करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोक सेवक को चोट पहुंचाने, तोड़फोड़ सहित मामलों में पुलिस ने करीब 90 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इनमें एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला नासिरदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि 31 अगस्त की रात को नवकालिका स्कूल के पास एक कार की टक्कर से राम प्रसाद धाकड़ व उसकी पत्नी काली देवी का एक्सीडेंट हो गया था। उक्त मामले को लेकर पीड़िता काली देवी ने रविवार सुबह नासिरदा थाने में लापरवाहीपूर्वक कार चलाने की रिपोर्ट भी दी। जिसे पुलिस ने तत्काल दर्ज कर लिया। इसके बाद थाना परिसर पर करीब चार दर्जन लोग शिवराज धाकड़ व राधाकिशन धाकड़ के नेतृत्व में आए। जहां पुलिस ने उन्हें दोषी व्यक्ति पर नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और दोषी (थाना प्रभारी) को निलंबित करने की मांग करते हुए चिल्लाने लगे हैं।
इस दौरान पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह को ज्ञापन देने के लिए 10 से 15 व्यक्तियों का दल थाना प्रभारी कक्षा में घुसने लगा। इस बीच अफरा तफरी मच गई। जिसका फायदा उठाकर कुछ समाज कंटकों ने पथराव कर दिया। रिपोर्ट में पूर्व सीआर शिवराज धाकड़, रामकिशन धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, बद्रीलाल, सुरेश, घासीलाल माली सहित व्यक्तियों ने नाम पथराव में शामिल है। जिससे पुलिस उपअधीक्षक की सरकारी का मुख्य शीशा टूट गया। वहीं थाना परिसर के मुख्य द्वार पर लगे शीशा भी टूट गए। इस दौरान पुलिसकर्मी गंगा सागर के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद लोगों ने पथराव तो बंद कर दिया। लेकिन थाने के सामने टेंट लगाकर मुख्य रामथला से बाघेरा रोड को 70 से 80 लोगों ने शिवराज धाकड़ व व राधाकिशन धाकड़ के नेतृत्व में जाम लगाकर अवरुद्ध कर दिया। रिपोर्ट में प्रधान, कानाराम, रमेश, मोती धाकड़ व विश्वास योगी समेत के नाम दर्ज है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक के जिम्मे की है। उक्त घटनाक्रम की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई है।
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात 10 बजे नासिरदा थाना प्रभारी अरविंद लक्षकार की कार से बाइक सवार दंपति घायल हो गए थे। बाद में थाना प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। लेकिन ग्रामीण उक्त कार्रवाई से असंतुष्ट थे, जो थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करने लगे। इस दौरान कई घंटे चला धरना व प्रदर्शन के बीच पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व मार्ग जाम होने की घटना हुई थी। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



