Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली गांव संपर्क सड़क का मामला, मरम्मत कराने की मांग

देवली गांव संपर्क सड़क का मामला, मरम्मत कराने की मांग

  • दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

  • निस्तारण नहीं होने पर एक पखवाड़े के भीतर भूख हड़ताल की दी चेतावनी


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव मार्ग पर सड़क के खस्ताहाल होने की शिकायत को लेकर सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण लामबंद हुए। उन्होंने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौपकर भूख हड़ताल करने व आगामी विधानसभा, पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली।

ज्ञापन में बताया कि देवली मुख्यालय को जोड़ने वाली नेकचाल संपर्क सड़क के मध्य खसरा नं 4106 गैर मुमकिन पाळ का रास्ता काफी अरसे से कीचड़, गड्ढे व पानी भरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हजारों लोगों को इससे परेशानी हो रही है। उक्त पाळ का सीमा ज्ञान भू प्रबंधन अधिकारी टोंक के पत्र अनुसार विभाग की टीम ने 10 नवंबर 2023 को किया। इस दौरान सीआईएसएफ दीवार पर सीमा ज्ञान बिंदु अंकित किए गए। ज्ञापन में बताया कि करीब 20 वर्षों पूर्व सीआईएसएफ केंद्र ने उक्त खसरा पाळ के आधे हिस्से पर सुरक्षा दीवार बना ली और शेष बचे हिस्से को आमजन के लिए छोड़ दिया। जिस पर कृषि विपणन बोर्ड की ओर से पीडब्ल्यूडी ने पक्की डामर सड़क बनाई और इस मार्ग को जोड़ा। लेकिन नेकचाल पाळ खसरा नं 4106 के समीप पालिका व अन्य खातेदार के मध्य अपने अन्य खसरे को लेकर विवाद से संपर्क सड़क को कीचड़, गड्ढे तब्दील हो गई है। जिससे ग्रामीण वर्षों से परेशान हो चुके हैं।

ज्ञापन में सेटलमेंट की टीम के अनुसार संपर्क सड़क पाळ को सुरक्षा के लिए मिट्टी डालकर सही करवाने तथा लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। वही ऐसा नहीं होने पर भूख हड़ताल व मतदान का बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौपने में राजबहादुर वर्मा, प्रेमचंद जैन, मुकेश कुमार मीणा, राजेश गुर्जर, संजय दाधीच, सुरेश, प्रहलाद समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d