10 दिन तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप के तत्वाधान में गणेश महोत्सव संचालन समिति व जन सहयोग से इस बार गणेश महोत्सव 7 से 17 सितम्बर तक होगा। इस दौरान महोत्सव को लेकर बुधवार को गणेश निमंत्रण का कार्यक्रम क्षेत्र के बोरडा गणेशजी मंदिर परिसर में हुआ।

इसमें विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणेश निमंत्रण दिया गया। विश्व हिंदू परिषद, गणेश महोत्सव समिति शहर के जनप्रतिनिधि एवं सर्व समाज के लोगों के साथ गणेशजी को निमंत्रण दिया गया। गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में 7 सितंबर को बगीची के बालाजी से प्रतिमाओं को सर्वसमाज कार्यकर्ता अपने सिर पर धारण कर शोभायात्रा के रूप में अटल उद्यान के टीनशेड में पहुंचेंगे। जहां विधिवत पूजन अर्चना की जाएगी। शाम को सुंदरकांड पाठ होगा। इसी तरह से प्रतिदिन 10 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



