Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपूर्व सरपंच के पुत्र ने फंदा लगाकर जान दी

पूर्व सरपंच के पुत्र ने फंदा लगाकर जान दी


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के ख्वासपुरा की पूर्व सरपंच रसाल देवी के बेटे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक मोहित पुत्र बन्नालाल राव है।

घटना पता दोपहर को पैतृक गांव ख्वासपुरा से आने पर चला। जब बेटे को आवाज दी गई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस दौरान पड़ोसियों को बुलाया और गेट तोड़कर परिजन अंदर गए। जहां उसका पुत्र कड़े से रस्सी के सहारे झूलता मिला। बाद में मृतक के पिता को बुलाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दूनी अस्पताल ले गई। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द के दिया। आवां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई उदय लाल बैरवा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि आवां में स्थित मकान में ख्वासपुरा की पूर्व सरपंच रसाल देवी के बेटे ने सुसाइड कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान परिजनों और लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर दूनी अस्पताल ले आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच के बाद मौत के कारण सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d