छलकने में अब 42 सेमी दूर, पूर्ण भराव लगभग तय
Deoli news 5 सितंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) करीब 4 बरस बाद फिर बीसलपुर डेम छलकने से महज कुछ सेमी के फासले पर आकर खड़ा हो गया है। कैचमेंट एरिया में हुई वर्षा से डेम में लगातार पानी की आवक के चलते गुरुवार सुबह 6 बजे डेम आखरी पड़ाव पर पहुँच गया है।
जहाँ से छलकना अब तय है। कोठारी, गोवटा, जेतपुरा के बाद मंगलवार को गम्भीरी डेम भी छलक गया। जिससे पानी की आवक में तेजी आती गई। बुधवार रात 10 बजे डेम का जलस्तर आरएल 314.98 पहुँच गया था। डेम की पूर्ण जलभराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। बीती रात भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में आधे घण्टे तक भारी वर्षा हुई। जिसके चलते डेम में पानी आवक बढ़ी है। रात 10 बजे तक त्रिवेणी 3.50 मीटर के बहाव पर बह रही थी। गुरुवार सुबह बीसलपुर डेम के नियंत्रण केंद्र की सूचना के मुताबिक डेम का जलस्तर बढ़कर आरएल 315 मीटर को पार कर 315.08 मीटर हो गया। अब डेम पूर्ण जलभराव क्षमता से महज 42 सेमी दूर है। त्रिवेणी फिर से चढ़ाव पर है। आज सुबह त्रिवेणी 6 बजे 4.10 मीटर के बहाव पर है। जिसके चलते डेम में तेजी से पानी की आवक होगी।



