Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा प्रदेश महामंत्री का दो दिवसीय विधानसभा दौरा मंगलवार से

भाजपा प्रदेश महामंत्री का दो दिवसीय विधानसभा दौरा मंगलवार से


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रदेश महामंत्री व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल 10 सितंबर से दो दिवसीय दौरे देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि पहले दिन 10 सितंबर सुबह 11 बजे नासिरदा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बैठक आयोजित होगी।

इसके बाद अपरान्ह 3 बजे सिरोही में देवली देहात मंडल व रात 7 बजे देवली के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में बैठक होगी। वहीं रात्रि विश्राम देवली सर्किट हाउस में होगा। जबकि 11 सितंबर को सुबह 9 बजे देवली ग्रामीण मंडल में संत महंत सम्मान होगा। सुबह 11 बजे धुआ कला स्थित धन्ना भगत मंदिर में दूनी मंडल की बैठक होगी। वही अपरान्ह 3 बजे जैन नसिया सुथड़ा में ककोड़ मंडल बैठक, रात्रि 7 बजे उनियारा शहर मंडल बैठक होगी। उक्त बैठक में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। अपेक्षित श्रेणी में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मोर्चा कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, वर्तमान व पूर्व विस्तारक व पार्षद शामिल हो सकेंगे।

5 हजार सदस्यों का है लक्ष्य

नासिरदा मंडल में “भाजपा सदस्यता अभियान 2024” के तहत काफी संख्या में मिस्ड कॉल कर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मंडल पर 5 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमरजीत धाकड़, मनोज सांसी, कुलदीप शर्मा, प्रेम गुर्जर, राजकुमार माहेश्वरी, शिशुपाल धाकड़, लोकेश धाकड़, टोनू सैनी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d