अखनियां तेजाजी महाराज की पूर्णाहुति के जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा स्थित अखनिया तेजाजी महाराज के मंदिर की पूर्णाहुति के जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि तेजाजी महाराज सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था के पर्याय लोक देवता है।
जिन्होंने अपना प्रण निभाने एवं गोमाता की रक्षा के लिए बलिदान दिया। हम सभी भी तेजाजी महाराज का अनुसरण करते हुए अपने धर्म के मार्ग पर अडिग रहकर जनसेवा करनी चाहिए। इससे पहले पूर्व संध्या पर अखनिया तेजाजी महाराज के स्थान पर तेजा गीत मंडलियों द्वारा लोकगीतों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते, गाते, झूमते रहे। मंडल के प्रकाश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री सैनी के साथ उपस्थित विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच राधेश्याम चंदेल, बडोली सरपंच धनपाल सैनी, कनवाड़ा सरपंच दीनबंधु नागर, नैनवा नगरपालिका पार्षद मोनू सैनी, वार्ड पंच रघुराज सिंह सोलंकी का पूर्णाहुति मंडल द्वारा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

यहां मंडल के सोराज, बुद्धि प्रकाश सैनी, बरधीलाल सैनी, लालाराम बागवान, हीरालाल गुर्जर, जगदीश महावर, सोहन पटेल, सुआलाल महावर, रामलाल मंडावरा, मान सैनी, प्रह्लाद नाथ, कजोड़ माहूर सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।


