Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकार्तिक और लक्ष्य का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

कार्तिक और लक्ष्य का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की एक निजी स्कूल के दो छात्रों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इससे पहले गत 8 से 11 सितंबर तक शाहपुरा जिला मुख्यालय पर 68 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई।

इसमें अंडर 14 वर्ग में उक्त निजी स्कूल ने फाइनल मैच जीता। इस दौरान तेली मोहल्ला निवासी कार्तिक पुत्र रोहित जैन का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम रैंक पर चयन हुआ। इसी तरह तेली मोहल्ला निवासी लक्ष्य साहू पुत्र मुकेश साहू का भी पांचवी रैंक के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। कार्तिक के पिता रोहित जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 19 सितंबर को उदयपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने पर दोनों छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d