Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मारवाड़ी सखी सहेली शाखा देवली की ओर से शहर में पहली बार तीन दिवसीय निःशुल्क महिला फैशन फेयर का आयोजन जगदीश धाम में किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़ी कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि इसमें सभी उद्यमी महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाई जाएगी। यह फेयर 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को आगे लाने और आत्मनिर्भर बनाना है, जो घर बैठकर अपना काम कर रही हैं। इसके अलावा कोई महिला अपना व्यवसाय कर रही हैं। महिला फेयर से उनके व्यवसाय को प्रगति मिलेगी। इस आयोजन से सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। इसमें सभी समाज की महिलाएं अपनी स्टाल लगा सकती हैं। इसमें कुर्तियां, साड़ियां, पर्स, फुटवियर, ज्वेलरी, फूड स्टॉल, किचन आइटम्स, होम डेकोर आइटम हेंडीक्राफ्ट आइटम, लड्डू गोपालजी की पोशाक, बेकरी आदि की स्टाल लगाई जाएगी। स्टॉल बुक करवाने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।



