Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी टोंक के संयुक्त तत्वाधान में 14 सितंबर को देवली में एक स्वास्थ्य वार्ता आयोजित होगी। समिति के अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि यह स्वास्थ्य वार्ता तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में होगी।
इसमें विशेषज्ञ सभी तरह की दवाइयां की अधिक सेवन, गलत उपयोग से होने वाले प्रभाव, उनकी प्रतिरोधक क्षमता, टीवी व सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन कुशल डॉक्टर से उपचार आदि के दुष्प्रभाव की जानकारी देंगे। वहीं लोगों के प्रश्नों के जवाब भी देंगे। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो सुबह 9:30 से 11 बजे तक होगा।
डाक निशान यात्रा शुक्रवार को जाएगी
श्री श्याम परिवार संस्था देवली की ओर से आठवीं डाक निशान यात्रा 13 सितंबर को रवाना होगी। यह यात्रा सुबह 9 बजे शहर की छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर से रवाना होगी, जो 31 घंटे में 84 कोस की पदयात्रा पूरी करेगी।


