Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजा दशमी पर कई कार्यक्रम हुए, प्रसादी वितरण भी किया

तेजा दशमी पर कई कार्यक्रम हुए, प्रसादी वितरण भी किया


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में जय बाबा री मित्र मंडल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इसमें सभी भक्तो व राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया गया।

जय बाबा री मित्र मंडली के लोकेश सेन ने बताया की ये मंडली हर साल दशमी पर सामाजिक आयोजन करती आई है। प्रसाद वितरण कार्यक्रम मे मंडली के रघुवीर सिंह, राजीव गोयल, कन्हैया लाल लुनीवाल, कुलदीप सेन, त्रिलोक शर्मा, बंशी मेघवंशी, महेश शर्मा, रामरतन, मोहन लाल, गोपाल वैष्णव उपस्थित थे। शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। इसी तरह समीप के ऊंचा गांव स्थित तेजाजी मंदिर में भी मेले का आयोजन हुआ। इससे पहले भजन संध्या हुई। तेजा दशमी पर लोगों ने लोक देवता तेजाजी के ढोक लगाई तथा धूप लगाकर परिजनों के सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के देहलवाल महाराज मंदिर में भी विशाल मेले का आयोजन हुआ। हजारो श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d