Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क मरम्मत के आश्वासन व काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने...

सड़क मरम्मत के आश्वासन व काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने तोड़ा अनशन

जिला प्रमुख एवं पीएचईडी मंत्री की पत्नी पहुंची धरने पर


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से देवली गांव को जोड़ने वाली नेकचाल रोड की मरम्मत करवाने का शुक्रवार को प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया और मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया। इसके बाद पिछले दिनों से बैठे ग्रामीणों ने अपना अनशन तोड़ा। वही अपनी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया।

इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर भूपेंद्र यादव, जिला प्रमुख सरोज बंसल एवं पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की पत्नी राधा चौधरी धरना स्थल पर पहुँची। यहां आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के निर्देश पर प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने का काम भी शुरू करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि गत 5 वर्षों से देवली गांव नेकचाल रोड के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान है तथा आवागमन बाधित हो रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन भी दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर 5 दिनों से ग्रामीण उपखंड मुख्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। नेकचाल रोड पाळ ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मिले तथा समाधान की मांग की थी। इस पर मंत्री ने जिला प्रशासन से बात कर समस्या समाधान के निर्देश दिए। शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर, जिला प्रमुख एवं राधा चौधरी आमरण अनशन कर रहे ग्रामीणों से मिली और समझाईश कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

बाद में ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान जिला प्रमुख एवं राधा चौधरी ने गड्ढे भरने के साथ पीड़ित खातेदार को भी उसकी पूरी जमीन नापकर सुपुर्द करने तथा उसके साथ न्याय करने की बात कही। इस दौरान अनशन समाप्त होने पर ग्रामीणों ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। उधर, प्रशासन ने देवली गांव मार्ग दोनों ओर से बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d