Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsप्रतिभावान विद्यार्थियों ने स्कूल का भ्रमण किया, नवाचार देखा

प्रतिभावान विद्यार्थियों ने स्कूल का भ्रमण किया, नवाचार देखा


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शनिवार को जागृति आंगन कार्यक्रम के तहत टोडारायसिंह, टोंक, देवली ब्लॉक के 60 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विद्यालय का भ्रमण करवाया गया।

कार्यक्रम प्रभारी राजबहादुर सिंह मीणा ने बताया कि यहां विशिष्ट वार्ताकार पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, केआर कमलेश, पारस चंद जैन पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा, महावीर प्रसाद जैन पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यार्थियों को विद्यालय की भौतिक, जीव, रसायन व कृषि विज्ञान, कंप्यूटर तथा सुरक्षा प्रयोगशालाओं का अवलोकन करवाया। वहीं विद्यालय के नवाचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म दिखाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने विद्यालय के नवाचारों तथा गत वर्षों में हुए कार्य का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, प्रधान मीणा, टोडारायसिंह ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश चोपड़ा के साथ विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के अभिभावक प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था संचालन सत्य प्रकाश माहेश्वरी ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d